होटल मालिकों ने उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर की शिकायत की
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jun 2024 8:45 PM
जिले के नेतरहाट होटल मालिकों ने उपायुक्त गरिमा सिंह व पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को आवेदन देकर उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सोनू कुमार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.
लातेहार. जिले के नेतरहाट होटल मालिकों ने उपायुक्त गरिमा सिंह व पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को आवेदन देकर उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सोनू कुमार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. होटल मालिकों ने बताया कि एक जून की रात 10 से 12 बजे के बीच नेतरहाट के कई होटल में छापेमारी कर पर्यटकों के सामान की जांच की गयी. पर्यटकों द्वारा लाया गया केन बियर बरामद होने पर होटल मालिकों को प्रताड़ित करते हुए सभी को तीन बजे सुबह तक बैठाये रखा गया. साथ ही होटल मालिकों से 50 हजार रुपये की मांग की गयी. होटल मालिकों से सादे कागज पर हस्ताक्षर कराया गया. होटल मालिकों से 12,500 रुपया जुर्माना वसूला गया, लेकिन किसी को कोई भी पावती रसीद नहीं दी गयी. होटल मालिकों ने बताया कि होटल में बाहर से आये पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर हमलोग होटल का संचालन कर रहे हैं. उत्पाद विभाग की ऐसी कार्रवाई से नेतरहाट आने वाले पर्यटकों पर असर पड़ेगा. साथ ही जिले की भी बदनामी होगी. आवेदन देनेवालों में रोहित नगेसिया, महावीर सिंह, भोलू कुमार शाह, हेमंत प्रसाद, शशि कुमार, संजीत कुमार सहित कई होटल संचालकों के नाम शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










