आग तापने के क्रम में बालक झुलसा, रिम्स रेफर

थाना क्षेत्र के हरिजन टोला में शुक्रवार की सुबह आग तापने के क्रम में महेंद्र भुइयां का छह साल का पुत्र प्रिंस कुमार झुलस गया.
बालूमाथ. थाना क्षेत्र के हरिजन टोला में शुक्रवार की सुबह आग तापने के क्रम में महेंद्र भुइयां का छह साल का पुत्र प्रिंस कुमार झुलस गया. परिजनों ने उसे घायल अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सक डॉ अमरनाथ प्रसाद ने बालक का इलाज किया. चिकित्सकों के अनुसार प्रिंस कुमार 10 फीसदी झुलसा है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. परिजनों ने बताया कि प्रिंस सुबह घर के बाहर कई बच्चों के साथ आग जलाकर आग ताप रहा था. इसी बीच उसका कपड़ा आग की चपेट में आ गया और घटना घटी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




