भाजपा कार्यकर्ताओं से जनाक्रोश रैली की तैयारी में लगने का आह्वान

Updated:
विज्ञापन

पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार परिसर में शनिवार को भाजपा की बैठक हुई. इसमें 23 अगस्त को रांची में होने वाली युवा जनाक्रोश रैली की तैयारी पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

चंदवा. स्थानीय पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार परिसर में शनिवार को भाजपा की बैठक हुई. इसमें 23 अगस्त को रांची में होने वाली युवा जनाक्रोश रैली की तैयारी पर चर्चा की गयी. मौके पर मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में युवा मोर्चा का नेतृत्व दिखना चाहिए. भाजपा के सभी पदधारी व मंच-मोर्चा मिलकर कार्यक्रम को सफल बनायें. मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता ने सभी कार्यकर्ता से जनाक्रोश रैली की तैयारी में लगने का आह्वान किया. साथ ही सभी पंचायत व बूथ अध्यक्ष को रविवार शाम तक हर हाल में युवा जनाक्रोश रैली में जानेवाले युवाओं का सूची जमा करने की बात कही. इस अवसर पर दीपक निषाद, मुकेश पांडेय, सूरज साह, देवमोहन सिंह, आशीष सिंह, संजय साव, शिवकेश्वर यादव, हीरामणि देवी, विनय कुमार उर्फ रिक्की वर्मा, बिनोद गुड्डू, बिनोद कुमार, सुनील मुंडा, सूर्यनारायण साहू, साजिद खान, प्रदीप कुमार, यमुना चौधरी, रविंद्र साहू, मनोज पाठक, मुरारीलाल साहू, रामकिशुन गंझू, राजेंद्र यादव, बंधन मिस्त्री, विजय कुमार आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola