बारियातू: जन्माष्टमी पर अखंड कीर्तन में उमड़े श्रद्धालु, भक्ति में सराबोर हुआ टोंटी
बारियातू के दुर्गा मंडप में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
बारियातू (लातेहार) . बारियातू प्रखंड के टोंटी पंचायत मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को 24 घंटे के अखंड कीर्तन का शुभारंभ हुआ. विधिवत पूजा-अर्चना के बाद अखंड कीर्तन शुरू किया गया. आयोजन को लेकर दुर्गा मंडप परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. पंडित जितेंद्र पांडेय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया. शुक्रवार दोपहर बाद शुरू हुआ कीर्तन लगातार 24 घंटे तक चला.
आपके शहर में
भजन-कीर्तन में शामिल हुए श्रद्धालु
अखंड कीर्तन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजन, कीर्तन और संकीर्तन में हिस्सा लिया. आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु आयोजन में पहुंचे. शनिवार दोपहर बाद अखंड कीर्तन की पूर्णाहुति की गयी. इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.
ये भी पढ़ें: बदलाव की नई इबारत: लातेहार के सुदूर ग्रामीण स्कूल में बच्चों को मिल रही कॉन्वेंट जैसी शिक्षा
ग्रामीणों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन
अखंड कीर्तन के सफल आयोजन के लिए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से आवश्यक व्यवस्थाएं कीं. आयोजन में अजय यादव, हरिमोहन यादव, प्रमोद यादव, देना यादव, द्वारिका यादव, विजय यादव, तुलेश्वर यादव, कामेश्वर प्रजापति, भुनेश्वर प्रजापति, राजेश ठाकुर, पप्पु ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए