स्कूल छोड़ चुके बच्चों को फिर शिक्षा से जोड़ने की पहल, महुआडांड़ में बनी बाल कल्याण समिति
उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
महुआडांड़ प्रखंड को बाल-मैत्री बनाने के लिए बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन किया गया है। समिति बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा के लिए काम करेगी।
महुआडांड़. प्रखंड को बाल-मैत्री बनाने की दिशा में प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के गठन को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ संतोष बैठा ने की. बैठक में प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर, उपप्रमुख अभय मिंज समेत पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे.
जरूरतमंद बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर चर्चा
बैठक में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की भूमिका, जिम्मेदारियों और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गयी. समिति पंचायत और ग्राम स्तर पर गठित बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों की निगरानी करेगी. साथ ही जरूरतमंद बच्चों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में पहल करेगी.
बाल श्रम, तस्करी और बाल विवाह पर विशेष ध्यान
बैठक में बाल श्रम, बाल तस्करी, बाल विवाह, बाल शोषण और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा विद्यालय से जोड़ने जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई. जोखिम में रह रहे बच्चों की पहचान कर उनके संरक्षण तथा बच्चों के अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया.
अभय मिंज बने अध्यक्ष, बीडीओ सचिव
समिति में उपप्रमुख अभय मिंज को अध्यक्ष और बीडीओ संतोष बैठा को सचिव बनाया गया है. पंचायत समिति सदस्य रेखा किंडो, नीलम देवी, सुबंती कुजूर, इंदु किरण मिंज, सुभाष केरकेट्टा और निर्मला टोप्पो को सदस्य बनाया गया है. समिति के सदस्यों ने बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने तथा महुआडांड़ को बाल-मैत्री प्रखंड बनाने की दिशा में प्रभावी पहल करने की प्रतिबद्धता जतायी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए