महिला आरक्षण बिल पर भाजपा और कांग्रेस ने एक दूसरे पर लगाया आरोप प्रत्यारोप

Published by :Akarsh Aniket
Published at :21 Apr 2026 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
महिला आरक्षण बिल पर भाजपा और कांग्रेस ने एक दूसरे पर लगाया आरोप प्रत्यारोप

नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कदम : भाजपा

विज्ञापन

वरीय संवाददाता

नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कदम : भाजपा

लातेहार. भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कदम बताया. उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा, टीएमसी और वाम दल समेत कई पार्टियों ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया है, जिससे स्पष्ट है कि इन दलों को महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने में परेशानी हो रही है. इस मौके पर जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिंहा, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, जिला अध्यक्ष वंशी यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

महिला आरक्षण बिल को लागू करने में देरी कर रही है भाजपा

वहीं, जिला परिषदन भवन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव के नेतृत्व में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा पर आरोप लगाया गया कि वह महिला आरक्षण बिल को लागू करने में देरी कर रही है और जनता को गुमराह कर रही है. उन्होंने कहा कि 2023 में महिला आरक्षण बिल पास हुआ था, लेकिन भाजपा सरकार इसे अब तक लागू नहीं कर सकी है. कांग्रेस का कहना है कि वह इस बिल को लागू करने के पक्ष में है, लेकिन भाजपा सीमांकन जैसी शर्तों के कारण इसे आगे नहीं बढ़ा रही. इस कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी, सेवा दल अध्यक्ष वृन्द बिहारी यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola