ePaper

बाइक सवार ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर, स्कूल संचालक समेत तीन घायल

Updated at : 10 Feb 2026 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर, स्कूल संचालक समेत तीन घायल

मंगलवार की सुबह एक बाइक सवार ने विपरीत दिशा से आ रहे अन्य बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि चंदवा. मंगलवार की सुबह एक बाइक सवार ने विपरीत दिशा से आ रहे अन्य बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में दोनों बाइक पर सवार कुल तीन लोग घायल हो गये. घायलों में एक निजी स्कूल के संचालक प्रशांत सिंह पिता प्रणव कुमार सिंह (लोहरदगा), शकील अंसारी पिता नेहाल अंसारी (सेन्हा, लोहरदगा) व अख्तर अंसारी (पिता अनवर अंसारी लुकूइयां, बोदा)शामिल है. गंभीर रूप से घायल प्रशांत सिंह को बेहतर इलाज के लिए परामर्श दिया गया है. जानकारी के अनुसार प्रशांत सिंह बाइक से शकील अंसारी को साथ लेकर मिशन स्कूल से इंदिरा गांधी चौक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा बाइक सवार (जेएच08ए-9149) अख्तर अंसारी ने राजकीय मध्य विद्यालय के ठीक सामने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. राहगीरों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां डॉ प्रकाश बड़ाइक ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घटना के बाद उपप्रमुख अश्विनी मिश्रा अस्पताल पहुंचे. घायल का कुशलक्षेम पूछा. करीब एक घंटे तक चला ड्रामा घटना के बाद अस्पताल परिसर में युवक का ड्रामा चलते रहा. वह इतना नशे में था कि उसे कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था. स्वास्थ्य कर्मी व यहां तैनात सुरक्षाकर्मी से वह बार-बार उलझ रहा था. इलाज के दौरान वह उठकर सीएससी परिसर में घूमने लग रहा था. उसके परिजन के आने के बाद भी नशेड़ी का ड्रामा चालू रहा. करीब एक घंटे तक पुलिस के सामने यह ड्रामा चलता रहा. बाद में उपचार के बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गयी. शहर वासियों ने घटना पर रोष जताया है. कहा कि वाहन जांच के नाम पर सिर्फ हेलमेट चेकिंग की जाती है. हाई स्पीड बाइक व नशा कर वाहन चलाने वालों पर पुलिस व परिवहन विभाग के लोग कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola