सहायक अध्यापक संघ ने दी सीएम आवास घेराव की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

सोमवार को जिले के सहायक अध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में उपायुक्त, डीइओ व डीएसइ को मांग पत्र सौंपा.

विज्ञापन

लातेहार. सोमवार को जिले के सहायक अध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में उपायुक्त, डीइओ व डीएसइ को मांग पत्र सौंपा. जिलाध्यक्ष ने बताया कि राज्य सरकार 20 जुलाई तक सहायक अध्यापकों को वेतनमान देने का निर्णय नहीं लेती है, तो मुख्यमंत्री आवास का अनिश्चितकालीन घेराव किया जायेगा. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था राज्य में झामुमो की सरकार बनने के तीन माह के अंदर वेतनमान देंगे, लेकिन राज्य सरकार बने पांच वर्ष होने जा रहा है, लेकिन राज्य सरकार ने एक बार मानदेय बढ़ा कर सहायक अध्यापकों को छलने का काम किया है. प्रतिनिधिमंडल में महासचिव अनूप कुमार, जिला संयोजक पवन कुमार सिंह, प्रवक्ता प्रवीण कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, महाभारत भगत, हरिशंकर यादव व दिनेश ठाकुर शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola