घर में चोरी करते एक रंगेहाथ गिरफ्तार, दूसरा फरार

Updated:
विज्ञापन

शहर के धर्मपुर मुहल्ला में सोमवार की शाम चोरी करते एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ कर पुलिस का सौंप दिया.

विज्ञापन

लातेहार. शहर के धर्मपुर मुहल्ला में सोमवार की शाम चोरी करते एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ कर पुलिस का सौंप दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब सात बजे विकास कुमार टोप्पो के बंद घर का ताला तोड़कर एक व्यक्ति अंदर घुस गया. उसे घर में घुसते पड़ोसी ने देखा लिया और मुहल्ले के लोगों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद आसपास के लोग एकजुट हुए और एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया, जबकि दूसरा चोर चोरी का सामान लेकर फरार होने में सफल रहा. आरोपी की पहचान लातेहार के तापाखास निवासी कौशल कुमार भारती के रूप में हुई. स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की, बाद में पुलिस को सौंप दिया. आरोपी के अनुसार उसके साथ बानपुर निवासी युवराज सिंह भी चोरी करने में शामिल था. पुलिस ने उसके पास से ताला तोड़ने का सामान व लोहे का रॉड बरामद किया है. पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है. ज्ञात हो कि घर के मालिक विकास कुमार टोप्पो के पिता कि मौत पिछले सप्ताह हो गयी थी. वह अपने पैतृक गांव में श्राद्धकर्म के लिए गये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola