नर्जिला व्रत रख पति के दीर्घायु की कामना की

लातेहार : सुहागिनों का पर्व हरितालिका (तीज) लातेहार के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर सुहागिनों ने भगवान शिव एवं माता पावर्ती की पूजा अर्चना की एवं अपने पति की लंबी उम्र की कामना की. शहर के कई मंदिरों में समूह में सुहागिनों को पूजा अर्चना करते देखा […]
लातेहार : सुहागिनों का पर्व हरितालिका (तीज) लातेहार के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर सुहागिनों ने भगवान शिव एवं माता पावर्ती की पूजा अर्चना की एवं अपने पति की लंबी उम्र की कामना की. शहर के कई मंदिरों में समूह में सुहागिनों को पूजा अर्चना करते देखा गया.
प्राचीन शिव मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, हनुमंत भवन एवं ब्रजांगदेव संस्थान में हर्षोल्लास के साथ पूजा अर्चना की गयी. इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव एवं पावर्ती के कथा का श्रवण किया एवं सामूहिक रूप से गीत गाये. तीज को लेकर सभी फल एवं पूजन सामग्रियों के दाम आसमान छू रहे थे. बाजार में केला 40 से 50, सेब 80 से 120 रुपये, खीरा 40 रुपये, खोवा 300 से 350 रुपये प्रति किलोग्राम बिका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




