लंबित सत्र का खामियाजा भुगतना पड़ा करिश्मा को

Updated at : 03 Jul 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
लंबित सत्र का खामियाजा भुगतना पड़ा करिश्मा को

लातेहार. जिले की मनिका प्रखंड के पूर्णी पल्हैया गांव निवासी राजेंद्र कुमार सिंह की पुत्री करिश्मा सिंह को स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (एसबीटीइ) के लंबित सत्र का खामियाजा भुगतना पड़ा है. करिश्मा ने बताया कि वह राजकीय महिला पॉलिटेक्निक जमशेदपुर में ऑर्टिटेक्चर ब्रांच की छात्रा है. उसने इस वर्ष आइआइटी जेइइ मेंस (पेपर दो) […]

विज्ञापन

लातेहार. जिले की मनिका प्रखंड के पूर्णी पल्हैया गांव निवासी राजेंद्र कुमार सिंह की पुत्री करिश्मा सिंह को स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (एसबीटीइ) के लंबित सत्र का खामियाजा भुगतना पड़ा है. करिश्मा ने बताया कि वह राजकीय महिला पॉलिटेक्निक जमशेदपुर में ऑर्टिटेक्चर ब्रांच की छात्रा है. उसने इस वर्ष आइआइटी जेइइ मेंस (पेपर दो) में 221 अंक हासिल किये हैं. लेकिन सत्र विलंब होने के कारण उसे ऑल इंडिया रैंक नहीं मिल पाया. जिस कारण वह किसी भी कॉलेज में दाखिला नहीं ले सकती है. करिश्मा ने अपना नामांकन तकनीकी कॉलेज में कराने की अनुशंसा मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से की है. करिश्मा ने कहा है कि उसके पास इतना सामर्थ्य नहीं है कि वह निजी कॉलेज में दाखिला लेकर पढ़ाई कर सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola