इंटर कॉलेजों में सीट बढ़ाने की मांग

लातेहार : जिले के इंटर कॉलेजों में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने उपायुक्त की जनता दरबार में गुहार लगायी. छात्र नेता संतोष कुमार पासवान के नेतृत्व में जनता दरबार में पहंुचे छात्रों ने कहा कि जिले में जिस अनुपात में छात्र मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण होते हैं, उससे बहुत ही कम अनुपात […]
लातेहार : जिले के इंटर कॉलेजों में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने उपायुक्त की जनता दरबार में गुहार लगायी. छात्र नेता संतोष कुमार पासवान के नेतृत्व में जनता दरबार में पहंुचे छात्रों ने कहा कि जिले में जिस अनुपात में छात्र मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण होते हैं, उससे बहुत ही कम अनुपात में छात्रों का नामांकन कॉलेज में हो पाता है.
जिन छात्रों का नाम लिस्ट में रहता है, उनका नामांकन तो हो जाता है. लेकिन जिनका नाम लिस्ट में नहीं रहता, वह कहां जायें. ऐसी अवस्था में कॉलेजों में सीट बढ़ाने की आवश्यकता है. विद्यार्थियों में मुनिता टोप्पो, प्रीति कुमारी, सृष्टि गुप्ता, सिंपी कुमारी, नागमणि कुमारी, मिथिलेश कुमार, आशीष कुमार व कपिंद्र आदि का नाम शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




