घर में आग लगी, दो लाख की संपत्ति खाक

24 बीएआर 1पी जला हुआ घर देखते गृहस्वामी. प्रतिनिधि, बरवाडीह मंगरा ग्राम निवासी अमेरिका सिंह के घर में दीपावली की रात आग लग गयी. घटना में दो लाख से अधिक का सामान जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार अमेरिका सिंह पूजा करने के बाद दीप जला कर घर के सामने वाले हिस्से में […]
24 बीएआर 1पी जला हुआ घर देखते गृहस्वामी. प्रतिनिधि, बरवाडीह मंगरा ग्राम निवासी अमेरिका सिंह के घर में दीपावली की रात आग लग गयी. घटना में दो लाख से अधिक का सामान जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार अमेरिका सिंह पूजा करने के बाद दीप जला कर घर के सामने वाले हिस्से में परिवार के साथ खाना खा रहा था. इसी दौरान रात्रि करीब 9.30 बजे घर में आग लग गयी. गृह स्वामी व आसपास के लोगों के सहयोग से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक घर में रखा नकदी, मकई, धान समेत कई सामान जल कर राख हो गया. घर की दीवार व पिछला हिस्सा पूरी तरह जल गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. गृह स्वामी के अनुसार अगलगी से उसे दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है. घटना के बाद अमेरिका सिंह बेघर हो गया है. उसने इसकी सूचना सीओ व थाना प्रभारी को देते हुए उचित मुआवजे की मांग की है. मुआवजा की मांग : घटना की खबर मिलने पर मंगरा निवासी सह पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह मुखिया सूर्यदेव सिंह के साथ भुक्तभोगी के घर पहंुचे. आग से हुए नुकसान का जायजा लिया. श्री सिंह ने राज्य सरकार व प्रशासन से पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




