अविश्वास प्रस्ताव खारिज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Oct 2014 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : जिला परिषद अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सदन में कोरम पूरा नहीं होने के कारण खारिज हो गया. सदन में पूर्व निर्धारित समयानुसार पीठासीन पदाधिकारी उपायुक्त मुकेश कुमार, जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त शकील जब्बार एवं जिप अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह उपस्थित थे. वोटिंग के पहले […]
विज्ञापन
लातेहार : जिला परिषद अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सदन में कोरम पूरा नहीं होने के कारण खारिज हो गया. सदन में पूर्व निर्धारित समयानुसार पीठासीन पदाधिकारी उपायुक्त मुकेश कुमार, जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त शकील जब्बार एवं जिप अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह उपस्थित थे.
वोटिंग के पहले उपायुक्त ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए सदस्यों को आमंत्रित किया. 24 सदस्य में से सिर्फ 11 सदस्य ही सदन में उपस्थित थे. जबकि अविश्वास प्रस्ताव लानेवाली जिप सदस्या शिल्पा व इंदु देवी अनुपस्थित रहीं. उपायुक्त ने कोरम के अभाव में सदन की कार्रवाई 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




