उपायुक्त से डीएफओ की शिकायत

लातेहार. तरवाडीह पंचायत के ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर डीएफओ ममता प्रियदर्शी की शिकायत की है. ज्ञापन में कहा गया है कि 21 अक्तूबर को डीएफओ दल-बल के साथ तरवाडीह ग्राम पहुंची. बिना मुखिया, सरपंच एवं वार्ड सदस्य को बुलाये लगभग 30-35 घरों में घुस कर छापामारी की. किसी के यहां कुछ नहीं […]
लातेहार. तरवाडीह पंचायत के ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर डीएफओ ममता प्रियदर्शी की शिकायत की है. ज्ञापन में कहा गया है कि 21 अक्तूबर को डीएफओ दल-बल के साथ तरवाडीह ग्राम पहुंची. बिना मुखिया, सरपंच एवं वार्ड सदस्य को बुलाये लगभग 30-35 घरों में घुस कर छापामारी की. किसी के यहां कुछ नहीं मिलने पर अलकारी देवी (पति कैलाश मिस्त्री, ग्राम गुरगु) के घर का ताला तोड़ कर बक्सा से 1200 रुपये, मसोमात पानो देवी (पति स्व कोदू साव) के घर में बक्सा तोड़ कर दो हजार रुपये एवं चिंता देवी के घर से 22 हजार रुपये निकाल कर ले गयी. केवल शर्मा अपना पुराना पलंग साफ कर रहे थे, उसे भी डीएफओ द्वारा जब्त कर लिया गया. तुलसी शर्मा (गुरगू) के इंदिरा आवास में लगा दरवाजा व शफीक अंसारी के एक पलंग को भी जब्त कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




