सभी जॉब कार्डधारियों को आधार से जोड़ने का निर्देश

Published at :15 Oct 2014 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
सभी जॉब कार्डधारियों को आधार से जोड़ने का निर्देश

लातेहार. उपायुक्त मुकेश कुमार ने वैसे गांव जहां वर्तमान में मनरेगा की योजना प्रारंभ नहीं की गयी है, वहां शीघ्र योजना प्रारंभ करने का निर्देश जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया है. समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में आयोजित एक बैठक में उपायुक्त ने सभी मनरेगा जॉब कार्डधारियों को आधार कार्ड से जोड़ने का […]

विज्ञापन

लातेहार. उपायुक्त मुकेश कुमार ने वैसे गांव जहां वर्तमान में मनरेगा की योजना प्रारंभ नहीं की गयी है, वहां शीघ्र योजना प्रारंभ करने का निर्देश जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया है. समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में आयोजित एक बैठक में उपायुक्त ने सभी मनरेगा जॉब कार्डधारियों को आधार कार्ड से जोड़ने का निर्देश दिया. समीक्षा के क्रम में उन्होंने बताया कि जिले के हेरहंज, बालूमाथ, बारियातू, चंदवा, मनिका व महुआडांड़ में मनरेगा जॉब कार्डधारियों को आधार कार्ड से जोड़ने का कार्य संतोषजनक नहीं है. इस कार्य में प्रगति लाने का निर्देश उक्त प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया. उपायुक्त ने मनरेगा मजदूरों को अविलंब कार्य उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. साथ ही विभिन्न पेंशन के लाभुकों को आधार कार्ड से जोड़ने का निर्देश अंचलाधिकारी व राजस्व कर्मचारियों को दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola