सीओ ने अवैध शराब विक्रेताओं को खदेड़ा

Published at :15 Oct 2014 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
सीओ ने अवैध शराब विक्रेताओं को खदेड़ा

14 लेट-1- बाजारटांड़ पहुंचे सीओलातेहार. उपायुक्त मुकेश कुमार के निर्देश पर अंचलाधिकारी लातेहार ललन कुमार ने बाजारटांड़ में लगने वाले साप्ताहिक मंगलवारीय हाट में अवैध रूप से देशी शराब बेचनेवालों को खदेड़ा. शिकायत मिली थी कि मंगलवारीय साप्ताहिक हाट में अवैध रूप से शराब की बिक्री होती है. अंचलाधिकारी ने बाजार समिति के ठेकेदार राजकुमार […]

विज्ञापन

14 लेट-1- बाजारटांड़ पहुंचे सीओलातेहार. उपायुक्त मुकेश कुमार के निर्देश पर अंचलाधिकारी लातेहार ललन कुमार ने बाजारटांड़ में लगने वाले साप्ताहिक मंगलवारीय हाट में अवैध रूप से देशी शराब बेचनेवालों को खदेड़ा. शिकायत मिली थी कि मंगलवारीय साप्ताहिक हाट में अवैध रूप से शराब की बिक्री होती है. अंचलाधिकारी ने बाजार समिति के ठेकेदार राजकुमार उपाध्याय को भी चेतावनी दी. कहा कि अगर अवैध रूप से शराब बेचनेवालों की दुकानें यहां लगेगी, तो कार्रवाई की जायेगी. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब बेचनेवालों में हड़कंप मची है. मौके पर राजस्व कर्मचारी कृष्णा राम, बहादुर तूरी, रज्जाक अंसारी, अंचल सुरक्षा जवान चंदन कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola