दहेज प्रथा समाज पर कलंक है

Published at :26 Sep 2014 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज प्रथा समाज पर कलंक है

पूर्व सांसद इंदर सिंह नामधारी ने कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए कलंक है. दहेज के कारण बहुएं जलायी जा रही हैं. आज बेटियों का विवाह एक बोझ बन गया है. यही कारण आज भ्रूण हत्याएं हो रही हैं. श्री नामधारी शहर में श्रीरामचरित मानस नवाह्न् परायण पाठ महायज्ञ के 41 वें अधिवेशन के […]

विज्ञापन

पूर्व सांसद इंदर सिंह नामधारी ने कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए कलंक है. दहेज के कारण बहुएं जलायी जा रही हैं. आज बेटियों का विवाह एक बोझ बन गया है. यही कारण आज भ्रूण हत्याएं हो रही हैं.

श्री नामधारी शहर में श्रीरामचरित मानस नवाह्न् परायण पाठ महायज्ञ के 41 वें अधिवेशन के उदघाटन के मौके पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि उनका विवाह सादे ढंग से एक सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम मे हुआ था, जिसमें एक साथ 42 जोड़े बैठे थे. श्री नामधारी ने कहा कि आज एक मोटरसाइकिल के लिए बेटियों की शादियां टूट जाती हैं. उन्होंने महायज्ञ में शामिल महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं से कहा कि महिलाओं को शिक्षित होना आवश्यक है. अगर महिलाएं जागरूक एवं सजग हों, तो परिवर्तन होना निश्चित है. उन्होंने देशप्रेम को सवरेपरि बताया और कहा कि जिस प्रकार हम धर्म के प्रति निष्ठावान हैं, उसी प्रकार समाज एवं राष्ट्र के प्रति भी निष्ठावान होना होगा.
उन्होंने कहा कि तुलसीदास ने लिखा है कि रामराज में कोई विषमता नहीं थी और ना ही कोई द्वेष था. लेकिन आज देश धर्म, भाषा एवं क्षेत्र के नाम पर बंटा हुआ है. ऐसे में रामचरित मानस मे वर्णित श्रीराम के चरित्र का अनुकरण करने की जरूरत है. इससे पहले महासमिति के मुख्य संरक्षक सह विधायक वैद्यनाथ राम ने कहा कि विगत 40 वर्षो से यह आयोजन यहां होता आ रहा है और इसमें आम लोगों की सामूहिक भागीदारी रहती है. अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने कहा वर्ष 1973 में यह आयोजन प्रारंभ किया गया था.
तब इस आयोजन में मात्र सात हजार रुपये खर्च हुए थे. लेकिन आज परिस्थितियां बदली है. अब इस आयोजन में लाखों रुपये खर्च होते हैं. मंच का संचालन महामंत्री सुदामा प्रसाद गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महलका ने किया. इससे पहले अतिथियों को रामनामी चादर भेंट कर सम्मानित किया गया. श्री नामधारी ने दीप प्रज्जवलित कर परायण पाट का शुभारंभ किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola