केडू गांव पहुंच पीड़ित परिवारों से मिली टीम
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Feb 2020 1:05 AM
हेरहंज : प्रखंड के सेरेनदाग पंचायत अंतर्गत केडू गांव में 94 दिनों के अंदर सात बच्चों की मौत का मामला प्रभात खबर के माध्यम से सामने आने के छठे दिन गुरुवार को रिम्स रांची की टीम केडू गांव पहुंची. इस पूरे मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है. उनके निर्देश पर […]
हेरहंज : प्रखंड के सेरेनदाग पंचायत अंतर्गत केडू गांव में 94 दिनों के अंदर सात बच्चों की मौत का मामला प्रभात खबर के माध्यम से सामने आने के छठे दिन गुरुवार को रिम्स रांची की टीम केडू गांव पहुंची. इस पूरे मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है. उनके निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी के आदेश पर रिम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम केडू गांव पहुंची थी.
चार सदस्यीय टीम में माइक्रो बायोलाजिस्ट साइंटिस्ट डाॅ प्रियदर्शी, शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ प्रथा चौधरी, पीएसएम डाॅ देवेश व लैब टेक्नीशियन डाॅ मिस्टर जुल्फी गुनाली भुट्टो मौजूद थे. टीम के साथ बालूमाथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अशोक ओड़िया, लैब टेक्नीशियन निरंजन कुमार, संजय कुमार, एमटीएस पंकज कुमार समेत अन्य चिकित्सा कर्मी उपलब्ध थे. गांव पहुंच टीम के सदस्यों ने सभी मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात की.
इसके बाद उनके घरों को देखते हुए आसपास के माहौल की जानकारी ली. टीम ने गांव के चार बच्चों का ब्लड सैंपल लिया. वहीं गांव में लगे दो चापानल के पानी का सैंपल भी जांच हेतु रिम्स ले जाने की बात कही. शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ चौधरी ने बताया कि पूर्व में जिन बच्चों के ब्लड जांच हेतु यहां से भेजा गया था, वह निगेटिव आया था.
गुरुवार को फिर से जांच हेतु ब्लड व पीने के पानी का सैंपल लिया गया है. जांच के बाद भी कुछ कहा जा सकता है. इस दौरान केडू गांव वालों ने टीम से गांव में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की मांग की. टीम के सदस्यों ने कहा कि वे उनकी मांग को उच्चाधिकारियों के समझ रखेंगे. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










