भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गयी

लातेहार :चित्रगुप्त पूजा मंगलवार को धूमधाम से की गयी. शहर के धर्मपुर मुहल्ले में कायस्थ समाज के सदस्यों ने भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि की कामना की. मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा उर्फ रिंकू लाल ने बताया कि पुराणों के अनुसार भगवान […]
लातेहार :चित्रगुप्त पूजा मंगलवार को धूमधाम से की गयी. शहर के धर्मपुर मुहल्ले में कायस्थ समाज के सदस्यों ने भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि की कामना की. मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा उर्फ रिंकू लाल ने बताया कि पुराणों के अनुसार भगवान चित्रगुप्त धर्मराज के दरबार में समस्त प्राणियों के कर्मों के आधार पर स्वर्ग एवं नरक का आवंटन करते हैं.
उनके वंशज आज भी धर्म, राजनीति, प्रशासन, विज्ञान, समाजसेवा, दर्शन, राष्ट्र रक्षा आदि क्षेत्रों में सक्रिय दायित्व संभाला हुआ है. इस मौके पर दया शंकर प्रसाद, लवलेश प्रसाद, उदय सिन्हा, योगेन्द्र प्रसाद, संजीव सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, विवेक सिन्हा, रितेश सिन्हा, संजीव कुमार सिन्हा, नीरज कुमार सिन्हा, वैभव लाल, आलोक कुमार सिन्हा, अनिकेत कुमार सिन्हा, अखिलेश सिन्हा, विकास सिन्हा, संजय सिन्हा व शैलेंद्र कुमार सहित कायस्थ समाज के कई लोग उपस्थित थे. श्री सिन्हा ने बताया कि बुधवार को पारंपरिक तरीके से प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




