नम आंखों से मां अंबे को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार : लातेहार में विजयादशमी व बुधवार को जिला मुख्यालय के कई पूजा पंडालों द्वारा माता दुर्गा और अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. लोगों ने भारी मन से माता को अगले वर्ष आने का न्योता दे कर नम आंखों से विदा किया. शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में स्थापित माता […]

विज्ञापन

लातेहार : लातेहार में विजयादशमी व बुधवार को जिला मुख्यालय के कई पूजा पंडालों द्वारा माता दुर्गा और अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. लोगों ने भारी मन से माता को अगले वर्ष आने का न्योता दे कर नम आंखों से विदा किया. शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा का गाजे बाजे के साथ विसर्जन किया गया.

विज्ञापन

इससे पहले यहां बंगाली समुदाय की महिलाओं द्वारा माता का वरण किया गया एवं सिंदूर लगाया गया. राजा दुर्गा बाड़ी पूजा समिति द्वारा भी गाजे बाजे के साथ माता की प्रतिमा का विसर्जन शहर के मेन रोड स्थित बड़ा तालाब में किया गया.

विधायक ने किया झांकी का उद्घाटन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, लातेहार के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र की अष्टमी एवं नवमी तिथि को चैतन्य दुर्गा की झांकी का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मनिका विधायक हरेकृष्ण सिंह, बीके शांति बहन, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतानमी तिर्की, राजमणि प्रसाद, राजधानी यादव, अभिनंदन प्रसाद व सरयू प्रसाद सिंह ने किया. झांकी में मां दुर्गा और महिषासुर के बीच युद्ध का दृश्य दिखाया गया. समारोह में इंदौर, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा की ब्रह्ममकुमारी बहनों ने भाग लिया. इस अवसर पर बीके पूर्णिमा, संध्या, वीणा, कंचन, मंगल, अमृता, गंगोत्री, नीलम, शिव, कृष्णा, अनिल समेत कई लोग उपस्थित थे.

डांडिया में छवि सिंह को मिला पुरस्कार

श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में आयोजित डांडिया डांस प्रतियोगिता में छवि सिंह को प्रथम पुरस्कार दिया गया. पूजा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रसाद उर्फ राजू ने छवि सिंह को पुरस्कार प्रदान किया. इसके अलावा समिति द्वारा श्रवण दास उर्फ देवा मिश्रा को बेहतर आयोजन के लिए पुरस्कार दिया गया. मौके पर अभिनंदन प्रसाद, विनोद कुमार साहु, राजेश कुमार गुप्ता उर्फ भोला प्रसाद, उमेश प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola