ePaper

नहीं रुकी ट्रेन, बच्चियों को दूसरे स्टेशन पर बितानी पड़ी रात

Updated at : 10 May 2019 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं रुकी ट्रेन, बच्चियों को दूसरे स्टेशन पर बितानी पड़ी रात

गुरुवार को बोदा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन में किया बवाल अगले दिन उसी ट्रेन से वापस पहुंची घर चंदवा : भाकपा के नेतृत्व में गुरुवार को बोदा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बोदा रेलवे स्टेशन में बवाल किया. रेलवे विभाग के विरुद्ध नारेबाजी भी की. ग्रामीणों का आरोप था कि बुधवार को […]

विज्ञापन

गुरुवार को बोदा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन में किया बवाल

अगले दिन उसी ट्रेन से वापस पहुंची घर

चंदवा : भाकपा के नेतृत्व में गुरुवार को बोदा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बोदा रेलवे स्टेशन में बवाल किया. रेलवे विभाग के विरुद्ध नारेबाजी भी की. ग्रामीणों का आरोप था कि बुधवार को टोरी से आनेवाली टोरी-लोहरदगा-रांची पैसेंजर (दक्षिण-पूर्व रेलवे) बोदा रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकी. इससे बोदा के ग्रामीण परेशान हुए.

इतना ही नहीं इस गांव के आधे दर्जन बच्चे घर पहुंचे ही नहीं. रात भर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा. लोगों ने अपने स्तर से बच्चों को खोजने की कई कोशिश की. गुरूवार की दोपहर इस ट्रेन के वापस रांची से टोरी आने के दौरान सभी बच्चियां बोदा गांव पहुंची. परिजनों व ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. मामले की सूचना के बाद अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद साहू बोदा पहुंचे. ग्रामीणों व बच्चे से मिले.

श्रीसाहू ने कहा कि बोदा स्टेशन पर ट्रेन क्यों नहीं रुकी. यह बड़ी लापरवाही है. बच्चियां को वापस आ गयी, पर रेलवे की लापरवाही उजागर हो गयी है. अगर इन बच्चियों के साथ कुछ हो जाता, तो इसकी जवाबदेही कौन लेता. बच्चियां रात भर कैसे रही होंगी, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्होंने रेलवे के उच्चाधिकारियों से ऐसी गलती की दोबारा नहीं करने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola