ओलिंपिक 2024 के लिए प्रतिभावान की खोज जारी

Updated:
विज्ञापन

चंदवा : झारखंड राज्य स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी के बैनर तले स्थानीय खेल स्टेडियम में दो दिनी खेल प्रतियोगिता के दूसरे चरण का समापन बुधवार को किया गया. उक्त आयोजन राज्य सरकार व सीसीएल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था. रांची से आये जेएसएसपीएस स्पोर्ट्स अधिकारी राकेश कुमार पाठक ने बताया कि प्रथम चरण में […]

विज्ञापन

चंदवा : झारखंड राज्य स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी के बैनर तले स्थानीय खेल स्टेडियम में दो दिनी खेल प्रतियोगिता के दूसरे चरण का समापन बुधवार को किया गया. उक्त आयोजन राज्य सरकार व सीसीएल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था. रांची से आये जेएसएसपीएस स्पोर्ट्स अधिकारी राकेश कुमार पाठक ने बताया कि प्रथम चरण में संपन्न प्रखंड स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से करीब 32000 प्रतिभागियों का चयन गया था. इन चयनित प्रतिभागियों के लिये द्वितीय चरण की प्रतियोगिता आयोजित थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इनमें दो हजार प्रतिभागियों का चयन किया जाना है. यहां चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. उन्होंने बताया कि यहां चयन होनेवाले सभी प्रतिभागियों को रांची स्थित होटवार खेल एकेडमी में रखा जायेगा. इनके 12वीं तक की शिक्षा व इनके खेल को निखारने में होनेवाले सभी खर्च राज्य सरकार व सीसीएल बराबर-बराबर खर्च करेगी. प्रतियोगिता में आठ से 12 आयु वर्ग के बच्चे-बच्चियों को शामिल किया गया है. कुल 14 प्रकार के खेल प्रतियोगिता में आयोजित किये गये.

इनमें एथलेटिक्स ,वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, आर्चरी, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग समेत अन्य खेल शामिल है. श्री पाठक ने बताया कि हमारा उद्देश्य 2024 ओलिंपिक में गोल्ड मेडल प्राप्त करना है. मौके पर बॉक्सिंग कोच मंजिंदर सिंह, सतीश चौधरी, प्रदीप सिंह ,कमल उरांव, सुभाष राम, उमेश प्रकाश, यूडी बाड़ा, रामजतन गंझू, मधुसूदन सिंह, आरएन खंडित, शिक्षक मुखदेव गोप समेत स्कूली बच्चे मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola