बैठक में लिये गये कई निर्णय

चंदवा : स्थानीय पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार में गुरुवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक हुई. अध्यक्षता लातेहार जिलाध्यक्ष कामेश्वर भोगता ने की. बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित थे. बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श कर कई निर्णय लिये गये. सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि केंद्र व […]
चंदवा : स्थानीय पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार में गुरुवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक हुई. अध्यक्षता लातेहार जिलाध्यक्ष कामेश्वर भोगता ने की. बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित थे. बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श कर कई निर्णय लिये गये. सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों से जनमानस को अवगत कराया जाये. लोगों को घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाये.
2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी क्यों देश की जरूरत है. इस बात से लोगों को जानकारी देने का निर्णय लिया गया. श्री भोगता ने कहा कि देश का विकास भाजपा ही कर सकती है. मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ब्रज मोहन राम, यमुना गंझू, बबन पासवान, रवि गंझू, नरेंद्र रजक, सतीश तुरी, रामेश्वर पासवान, दिलीप रजक, रामजीत गंझू, देवराज तुरी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










