मोदी वर्णवाल महिला समिति कोडरमा की महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजाया सावन महोत्सव
कार्यक्रम में शामिल समिति की महिलाएं. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा में मोदी वर्णवाल महिला समिति द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गीतों से समां बांधा। देखें कार्यक्रम की खास झलकियां।
कोडरमा. मोदी वर्णवाल महिला समिति कोडरमा की ओर से शगुन बैंक्वेट हॉल में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की संरक्षिका मंजू वर्णवाल, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी वर्णवाल, सचिव फूल कुमारी और संगठन मंत्री कविता कुमारी समेत अन्य महिलाओं ने महाराजा अहिवरण की तस्वीर पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया.
आपके शहर में
बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ
महोत्सव के दौरान गीत-संगीत, नृत्य, नाटक और चुटकुले समेत विभिन्न मनोरंजक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. महिलाओं और बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. सावन की हरियाली और उत्सवी माहौल के बीच महिलाओं ने आपसी मेल-जोल, भाईचारे और उल्लास के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया. कार्यक्रम में रेणु वर्णवाल, संगीता वर्णवाल, अल्पना मोदी, सोनी वर्णवाल, कुसुम, ललिता, पूनम, पूर्णिमा, पुष्पलता, बंटी, नीलम, ममता, प्रीति, अर्चना, सोनाली, सविता, अमीषा, विनीता, गुड़िया, मालती सहित कई महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही. समिति की पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को प्रतिभा प्रदर्शित करने और आपसी संबंध मजबूत करने का अवसर देते हैं.
ये भी पढ़ें: कोडरमा के रास्ते से चलेगी खातीपुरा-हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए