कोडरमा: युवाओं का पलायन रोकने पर जोर, स्वदेशी जागरण मंच ने कहा- स्थानीय स्तर पर बढ़ें रोजगार और उद्यमिता के अवसर

Updated:
विज्ञापन

मौके पर मुख्य अतिथि व अन्य. | Prabhat Khabar Network

स्वदेशी जागरण मंच ने कोडरमा में स्वावलंबी भारत अभियान के तहत युवाओं और महिलाओं के लिए स्वरोजगार और उद्यमिता के नए अवसर पैदा करने पर विशेष जोर दिया है।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: स्वदेशी जागरण मंच कोडरमा के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर सह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक प्रदीप सुमन ने की. मुख्य अतिथि के रूप में मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय उपाध्याय मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए अजय उपाध्याय ने कहा कि स्वावलंबी भारत अभियान के तहत युवाओं और महिलाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा स्वरोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराने के लिए जागरूकता जरूरी है. उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं को स्टार्टअप, स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए.

स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित करने पर जोर

बैठक में युवा माइग्रेशन, फैमिली माइग्रेशन और ब्रेन ड्रेन जैसी चुनौतियों पर भी चर्चा हुई. वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने से रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता के अवसर विकसित करना जरूरी है.

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार तथा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है.

अजय उपाध्याय ने कहा कि स्वावलंबी भारत अभियान का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों को कौशल, स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ना है. इससे रोजगार सृजन की भावना मजबूत होगी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान मिलेगा.

बैठक में मेला प्रमुख विनय शांडिल्य, जिला सह संयोजक सुभाष गुप्ता, जिला प्रचार प्रमुख राजेश वर्मा, जिला संपर्क प्रमुख वीरेंद्र मोदी, जिला महिला प्रमुख सुधा रानी, जिला युवा प्रमुख सुधीर यादव, जिला पर्यावरण प्रमुख नारायण सिंह, जिला कोष एवं कार्यालय प्रमुख सुभाष वर्मा, जिला विचार विभाग प्रमुख रंजन कुमार, सुभाष मोदी, संजय कुमार मोदी समेत अन्य लोग मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola