616 क्विंटल धान गायब! पैक्स अध्यक्ष पर गबन का केस, सरकारी राशि को नुकसान का आरोप

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा में धान गबन के आरोप में पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज. 616 क्विंटल धान जमा नहीं करने और सरकारी राशि को नुकसान पहुंचाने का है गंभीर आरोप.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के दौरान किसानों से खरीदे गये धान के गबन के आरोप में कोडरमा पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी कोडरमा रिजवान खान ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. संबंधित पैक्स अध्यक्ष पर किसानों से प्राप्त धान में से 616.46 क्विंटल धान निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित राइस मिल में जमा नहीं करने और सरकारी राशि को नुकसान पहुंचाने का आरोप है.

आपके शहर में

विज्ञापन

किसानों से खरीदे गये धान में मिली अनियमितता

डीसीओ रूमा झा ने बताया कि खरीफ विपणन मौसम के दौरान किसानों से धान की खरीद की गयी थी. खरीद के बाद धान को संबंधित राइस मिल में जमा कराने और संबंधित प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी पैक्स प्रबंधन की थी.

जांच के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

जांच के दौरान धान की मात्रा में अनियमितता सामने आने के बाद उपायुक्त के निर्देश के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी. मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola