घर में चोरी का प्रयास, खिड़की का रॉड निकालते दो युवक फरार

Updated:
विज्ञापन

झुमरीतिलैया के आजाद मोहल्ला में घर की खिड़की का रॉड निकालकर चोरी करने की कोशिश की गई. शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए, पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के आजाद मोहल्ला बाईपास रोड निवासी अशोक पांडेय ने घर में चोरी के प्रयास को लेकर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खिड़की का रॉड निकालकर चोरी का प्रयास

आवेदन के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12:45 बजे उनके पुराने मकान में कोई नहीं था. इसी दौरान सोनू सिंह निवासी आजाद मोहल्ला बाईपास रोड, वार्ड नंबर-5 और लड्डू रवानी निवासी तिलैया कथित रूप से खिड़की का रॉड निकालकर चोरी का प्रयास कर रहे थे.

भतीजे को देखते ही भाग निकले

इसी बीच अशोक पांडेय के भतीजे साहिल पांडेय, पिता अजय पांडेय, निवासी आजाद मोहल्ला वार्ड नंबर-5 ने दोनों को देख लिया. साहिल के शोर मचाने और पकड़ने का प्रयास करने पर दोनों मौके से फरार हो गये.

पुलिस से कार्रवाई की मांग

अशोक पांडेय ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola