सिधारा महोत्सव सह मंगल पाठ में भक्तिमय हुआ माहौल, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

भजन की धुन में झूमती महिलाएं | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया के श्री राणी सती सेवा सदन में सिधारा महोत्सव और मंगल पाठ का आयोजन हुआ। भजनों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया, श्रद्धालु झूम उठे.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. सावन माह की शुभ बेला में श्री राणी सती सेवा सदन में सिधारा महोत्सव सह मंगल पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ. श्री राणी सती सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में दादी जी का आकर्षक श्रृंगार कर ज्योत प्रज्वलित की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूजा-अर्चना के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

पूजा-अर्चना पंडित रामप्रवेश पांडेय और मोनू पांडेय ने करायी. यजमान नताशा व पियुष भोजगढ़िया रहे. कोलकाता से पहुंचे डॉ हरिश भारती ने गणेश वंदना के साथ पांच देवी-देवताओं पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी.

दादी जी की जीवन गाथा का हुआ वर्णन

कार्यक्रम में श्री राणी सती दादी जी की जीवन गाथा, जन्म, शिक्षा-दीक्षा और वीरता का वर्णन किया गया. करीब चार घंटे चले मंगल पाठ के दौरान भजनों और श्लोकों से वातावरण भक्तिमय रहा.

भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे, जबकि महिलाओं ने नृत्य कर उत्साह बढ़ाया. आयोजन में राजस्थानी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली.

आयोजन की सफलता में इनकी रही भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में बिनोद बजाज, प्रदीप केडिया, संजीव खेतान, कैलाश चौधरी, श्याम सुंदर सिंघानिया, गोपी कृष्ण अग्रवाल, अरविंद चौधरी, सुनील लोहिया, विपुल चौधरी, विनोद पिलानिया, संजय खेमानी, संतोष लड्ढा, विश्वनाथ दारूका, शुभम चौधरी, सुरेश जैन, पप्पू छाबड़ा, संजय अग्रवाल, रघुनाथ अग्रवाल, प्रदीप खाटुवाला, महेश दारूका, मनोज केडिया, प्रदीप बंसल, आशीष केडिया, सुनील चौधरी, संजय बजाज, हर्ष जालान, रामलाल फतेसरिया, प्रेम फतेसरिया, मोहित संघई, प्रतीक संघई, अजय शर्मा, महावीर खेतान, राहुल जैन, आशीष शर्मा, पियुष सहल, अनुराग हिसारिया, मुकेश भालोटिया, गोपाल सर्राफ और विकास जैन आदि की भूमिका रही.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola