पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाकर कार्यकर्ताओं ने की दीर्घायु की कामना

Updated:
विज्ञापन

मौके पर भाजपा कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अपने घरों में दीप जलाकर उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की. सेवा और संकल्प के रूप में मनाए गए इस अवसर पर देश की प्रगति और जनसेवा के कार्यों में योगदान देने का संकल्प लिया गया.

विज्ञापन

मरकच्चो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की. मंडल अध्यक्ष शंभू सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा और संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

झारखंड भाजपा ने भी 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान के तहत दीप जलाने समेत विभिन्न कार्यक्रमों की घोषणा की थी. प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया तथा प्रधानमंत्री के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए देश की प्रगति और जनसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola