साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें, ओटीपी-पिन किसी से साझा न करें
सतगावां में बैंक ऑफ इंडिया का जागरूकता शिविर: साइबर फ्रॉड से बचाव और सुरक्षित बैंकिंग के दिए गए टिप्स | Prabhat Khabar Network
सतगावां में बैंक ऑफ इंडिया की ओर से बैंकिंग सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इसमें ग्रामीणों को साइबर अपराध, बैंकिंग फ्रॉड से बचाव और डिजिटल लेन-देन को सुरक्षित बनाने के तरीकों की जानकारी दी गई. किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई.
सतगावां. प्रखंड के सिहास में शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया, सतगावां शाखा की ओर से बैंकिंग सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इसमें ग्रामीणों और बैंक ग्राहकों को साइबर अपराध, बैंकिंग फ्रॉड से बचाव और डिजिटल लेन-देन को सुरक्षित बनाने के तरीकों की जानकारी दी गयी.
1930 पर दर्ज कराएं शिकायत
शिविर को संबोधित करते हुए बैंक अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं. किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड या बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें.
सुकन्या समृद्धि योजना की दी जानकारी
अधिकारियों ने बालिकाओं के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए चलायी जा रही सुकन्या समृद्धि योजना के साथ विभिन्न बचत खातों और सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया. ग्रामीणों को मोबाइल और डिजिटल माध्यमों से सुरक्षित तरीके से पैसे के लेन-देन की प्रक्रिया समझायी गयी.
मौके पर बैंक ऑफ इंडिया सतगावां शाखा के उप प्रबंधक संदीप कुमार, बैंक बीसी चंदन कुमार, ऋषि राज, विनय शंकर वैद्य, मुन्ना कुमार, मुन्ना यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए