सौंदेडीह में श्रद्धा के साथ हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा

Updated:
विज्ञापन

सौंदेडीह में धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा के सौंदेडीह गांव में युवा पूजा समिति ने धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की. इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई. ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन

कोडरमा. बेकोबार क्षेत्र के सौंदेडीह गांव में युवा पूजा समिति की ओर से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गयी. पुजारी नारायण यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना करायी. इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की.

विज्ञापन

बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल

समिति के अध्यक्ष जितेंद्र यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की और क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की.

आयोजन को सफल बनाने में युवा पूजा समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभायी. मौके पर विजय कुमार यादव, अरविंद यादव, रंजीत यादव, वीरेंद्र यादव, राजू यादव, राजेश, राहुल, विकास आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola