इंडिया गठबंधन के विनोद सिंह मजदूर दिवस पर आज करेंगे नामांकन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Apr 2024 8:42 PM

विज्ञापन

भारी संख्या में समर्थक गिरिडीह पहुंचेंगे़

विज्ञापन

कोडरमा. शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ बुधवार को लोकसभा चुनाव में भाकपा माले गिरिडीह से चुनावी बिगुल फूंकेगी़ कोडरमा लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले उम्मीदवार और बगोदर विधायक विनोद सिंह गिरिडीह में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष पर्चा दाखिल करेंगे़ नामांकन के बाद फुटबॉल मैदान, पपरवाटांड़ गिरिडीह में नामांकन सभा होगी़ इंडिया गठबंधन के कोडरमा जिला संयोजक सह राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने बताया कि मजदूर दिवस पर इंडिया गठबंधन के भाकपा माले प्रत्याशी सह बगोदर विधायक विनोद सिंह नामांकन दाखिल करेंगे़ नामांकन को लेकर जनता में खासा उत्साह है और भारी संख्या में समर्थक गिरिडीह पहुंचेंगे़ उन्होंने कहा कि नामांकन सभा को लेकर इंडिया गठबंधन के घटक दल राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस पार्टी, भाकपा माले, सीपीआई-सीपीएम, आम आदमी पार्टी के अलावा प्रगतिशील संगठन और मजदूर यूनियन के अलावा कोडरमा जिले की सम्मानित जनता एवं दलित उत्पीड़न संघर्ष समिति, दलित शोषण मुक्ति मंच के कार्यकर्ता-नेता कोडरमा से सात बजे रवाना होंगे़ उन्होंने बताया कि नामांकन सभा में सीएम चंपाई सोरेन, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, राष्ट्रीय जनता दल से मंत्री सत्यानंद भोक्ता, इंडिया गठबंधन के प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे़ रामधन यादव ने बताया कि कोडरमा जिला में नामांकन सभा को लेकर इंडिया गठबंधन के घटक दल तैयारियों में जुटा है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola