हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन
Author Vikash nath
Updated:
विज्ञापन
सेक्रेड हार्ट स्कूल में हिंदी दिवस पर रचना सागर प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के सहयोग से विविध शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि
आपके शहर में
विज्ञापन
झुमरीतिलैया. सेक्रेड हार्ट स्कूल में हिंदी दिवस पर रचना सागर प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के सहयोग से विविध शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के लगभग 1000 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान चित्रकला, कविता, सुलेख, वेशभूषा एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करना था. प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया तथा विजेताओं को विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा द्वारा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अपने संदेश में प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान की आत्मा है और इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में भाषा के प्रति गर्व, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को सुदृढ़ करती हैं. उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं रचना सागर प्राइवेट लिमिटेड का इस सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया. मौके पर उप्राचार्य प्रवीण कुमार, कोऑर्डिनेटर आशुतोष कुमार गौतम, सुभय कुमार, शगुफ्ता परवीण, सुनील पाठक, राकेश पाण्डेय, विकाश थापा, सोमा पाल, रजनी बाला, किशोर कुणाल, संजय कुमार, कुंतल जेठवा, भोला कुमार, फैयाज़ कैशर, अनमोल रतन, राहुल कुमार, सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन