कोडरमा में DC का जनता दरबार, फरियाद लेकर पहुंचे लोग; अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश
जनता दरबार में सभी की फ़रियाद सुनते हुए डीसी उत्कर्ष गुप्ता | प्रभात खबर
कोडरमा में मंगलवार को डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने जनता दरबार का आयोजन किया. जिले भर से आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को डीसी के समक्ष रखा.
कोडरमा से विकाश कुमार की रिपोर्ट
आपके शहर में
कोडरमा: समाहरणालय सभागार में मंगलवार को डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से डीसी को अवगत कराया.
डीसी ने लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से निष्पादन करने को कहा.
जनता दरबार में भूमि एवं राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन और रोजगार समेत विभिन्न विभागों से संबंधित मामले सामने आये. डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों का सत्यापन कर नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए