केंद्रीय मंत्री ने कांति देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील की
जिला मुख्यालय स्थित सहाना गार्डन में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुई.
प्रतिनिधि कोडरमा बाजार : जिला मुख्यालय स्थित सहाना गार्डन में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुई. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है, ऐसे में सभी लोग पहले मतदान करें और उसके बाद अन्य कार्यों को करें. उन्होंने कहा कि मतदान न केवल अधिकार है बल्कि यह देश और समाज के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है. कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र से भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद प्रत्याशी कांति देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि कांति देवी हमेशा क्षेत्र के लोगों के सुखदुःख में साथ खड़ी रही है, और आगे भी जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी. उन्होंने उपस्थित लोगों से कांति देवी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि एक मजबूत और विकासशील नगर पंचायत के लिए योग्य प्रतिनिधि का चयन बहुत जरूरी है. कार्यक्रम को भाजपा नेत्री शोभा यादव व अन्य ने संबोधित किया. मौके पर भाजपा नेता राजकुमार यादव , गोपाल कुमार गुतुल, नगर भाजपा अध्यक्ष संजय पासवान सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए