Koderma News: महेशपुर-सतगावां पथ पर दो बाइक की टक्कर, दोनों चालक गंभीर; जेरुआडीह के पास हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन

डोमचांच के जेरुआडीह के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

कोडरमा : महेशपुर-सतगावां पथ स्थित जेरुआडीह के समीप सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया जाता है कि एक मोटरसाइकिल सतगावां के अंगार से कोडरमा की ओर जा रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों मोटरसाइकिल चालक घायल हो गये.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. एक घायल की पहचान सिमरिया निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है, जबकि दूसरा घायल सतगावां का बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola