Koderma News: कोडरमा के दो खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, जूडो और योगासन में नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन

Updated:
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थी. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के ग्रिज़ली पब्लिक स्कूल के अनुज कुमार यादव और नमन जैन का जूडो और योगासन में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

विज्ञापन

कोडरमा: सतपुलिया गुमो स्थित ग्रिज़ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 70वीं झारखंड राज्य एसजीएफआई प्रतियोगिताओं में जूडो एवं योगासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है. जूडो में विद्यालय के खिलाड़ी अनुज कुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने वर्ग में उत्कृष्ट सफलता हासिल की, और एसजीएफआई नेशनल जूडो चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

अनुज कुमार यादव ने तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की. वहीं योगासन में स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी नमन जैन ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर की एसजीएफआई योगासन प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया. नमन जैन ने संतुलन, एकाग्रता, लचीलापन, शारीरिक नियंत्रण एवं अनुशासन का बेहतरीन प्रदर्शन किया.

इन उपलब्धियों में विद्यालय के जूडो प्रशिक्षक एवं खेल संयोजक अविनाश कुमार तथा योगासन प्रशिक्षक उमेश विश्वकर्मा के प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रोत्साहन का महत्वपूर्ण योगदान रहा. प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

विद्यालय के निदेशक द्वय मनीष कपिसमे, अविनाश सेठ, सीईओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ, प्राचार्या निरजा, उपप्राचार्या वंदना नारायण, प्रशासक प्रतीक जैन, संयोजक सकिंदर कुमार, अनीता कुमारी, पूजा झा, सीसीए को-ऑर्डिनेटर दलजीत कौर, परीक्षा संयोजक श्वेता अग्रवाल, खेल संयोजक एवं कोच अविनाश कुमार तथा विद्यालय परिवार ने अनुज कुमार यादव एवं नमन जैन को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

यह भी पढ़ें: Koderma News: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर KTPS में दिखा फिटनेस का जोश, कर्मियों ने ली 'फिट इंडिया' की शपथ



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola