नगर निकाय चुनाव को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 01 Feb 2026 9:51 PM

विज्ञापन

प्रशिक्षकों द्वारा मतदान के एक दिन पूर्व की तैयारी पर विस्तृत जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. नगर निकाय चुनाव को लेकर रविवार को बागीटांड़ स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. मतदान कर्मियों के लिए अलग-लग कमरों में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा मतदान के एक दिन पूर्व की तैयारी पर विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही आवंटित स्थल पर पहुंच कर स्थान ग्रहण करने, मतदान संबंधी सामग्री प्राप्त करने और चेकलिस्ट से सामग्रियों का मिलान कैसे किया जाये, इस पर विस्तार से समझाया गया. इसके अलावा मतदान से संबंधित सभी प्रपत्रों को भरने, मतदान अभिकर्ता की नियुक्ति ,बीएलओ द्वार हेल्प डेस्क की जानकारी दी गयी. साथ ही मतदान कर्मियों को मतपेटी खोलने व बंद करने आदि की जानकारी दी गयी. मौके पर प्रशिक्षक के रूप में रामचंद्र ठाकुर, रविकांत कुमार रवि, अश्विनी तिवारी, नरेश प्रसाद यादव, सुदीप सहाय, मनोज चौरसिया, उमेश कुमार सिन्हा, दिलीप वर्णवाल, संजय कुमार सुमन, राजेश्वर पांडेय, विवेक रंजन, प्रेम कुमार, दिनेश गोप आदि मौजूद थे.

संपन्न वर्ग के हितों को बढ़ावा देने वाला है बजट : माकपा

कोडरमा. केंद्र सरकार के बजट को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय पासवान ने संपन्न वर्ग के हितों को बढ़ावा देने वाला बताया है. उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार के एक और बजट ने देश की अर्थव्यवस्था की मूलभूत समस्याओं का कोई समाधान नहीं दिया. एक बार फिर जनता को सिर्फ भारी शब्दावली और जुमलों का खिलौना पकड़ा दिया गया. बेरोजगारी, महंगाई, औद्योगिक विकास की धीमी गति, कृषि संकट, बढ़ती असमानता आदि ढांचागत समस्याओं को सुधारने के लिए कोई रोडमैप देने में बजट नाकाम रहा.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola