ePaper

लोगों को बताये गये साइबर ठगी से बचने के उपाय

Updated at : 19 Feb 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों को बताये गये साइबर ठगी से बचने के उपाय

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में नैसकॉम फाउंडेशन द्वारा साइबर ठगी से बचाव और डिजिटल साक्षरता पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई.

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में नैसकॉम फाउंडेशन द्वारा साइबर ठगी से बचाव और डिजिटल साक्षरता पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई. उद्घाटन बीडीओ गौतम कुमार, प्रभारी पशुपालन पदाधिकारी डाॅ शोएब खान, कृषि विभाग के प्रेम कुमार, शिक्षा बीपीओ राधा सिंह, आकांक्षी प्रखंड फैलो अशोक कुमार, महिला पर्यवेक्षिका शीतल पिंगुआ, अनिता कुमारी, नैसकॉम के प्रोजेक्टर फील्ड ऑफिसर अनुशा दास, प्रशिक्षक पवन कुमार व वीकू कुमार ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि आज के दौर पूरी तरह से डिजिटल हो चुका है. साइबर ठग नयी- नयी तकनीकों से लोगों को निशाना बना रहे है, इसलिए बगैर जांच पड़ताल किये किसी लिंक पर क्लिक न करें. प्रखंड स्तर पर लोगों को साइबर सुरक्षा की जानकारी देने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गयी है. कार्यक्रम के दौरान साइबर ठगी से बचाव के विभिन्न उपाय बताये गये. विशेषज्ञों ने बताया कि किसी भी संदिग्ध लिंक, फोन कॉल से सतर्क रहे. अज्ञात व्यक्ति से बैंक व निजी जानकारी साझा न करें. डिजिटल ट्रांजेक्शन के समय दोहरे सत्यापन का उपयोग करें. इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आकांक्षी प्रखंड फैलो अशोक कुमार सहित कई पंचायत के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola