सुभाष चौक पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने तीन बाइक सवारों को मारी टक्कर
सुभाष चौक पर बेकाबू स्कॉर्पियो ने तीन बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, तीनों घायल | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के सुभाष चौक पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने तीन बाइक सवार युवकों को कुचल दिया. सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कोडरमा. तिलैया थाना के सुभाष चौक पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी. इस हादसे में तीनों युवक घायल हो गये. घायलों की पहचान भदोड़ीह निवासी युवकों के रूप में हुई है.
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. बताया गया कि स्कॉर्पियो बरही से बिहार की ओर जा रही थी.
इस दौरान सुभाष चौक के पास वाहन अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस स्कॉर्पियो और चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए