पेयजल परियोजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर डीसी नाराज, काम तेज करने का निर्देश.
बैठक में उपायुक्त् व अन्य. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने विद्युत और पेयजल परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई है. जुडको को obras तेज करने और obras में समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.
कोडरमा. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में विद्युत, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने जुडको द्वारा क्रियान्वित परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली.
उन्होंने इनटेक वेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को आपसी समन्वय से काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने जलापूर्ति योजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा पाइपलाइन बिछाने का काम तेज करने को कहा.
उपायुक्त ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गोहाल और करमा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की. उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा करमा मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश जुडको के प्रतिनिधियों को दिया. विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कार्यपालक अभियंता को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा.
बिजली संबंधी समस्याओं वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने और विद्युत चोरी पर नियंत्रण के लिए नियमित छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए