कोडरमा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा में शुक्रवार को सड़क दुर्घटनाओं में दो बाइक सवार घायल हो गए. जेजे कॉलेज के पास ट्रेलर से टक्कर और चंद्रोडीह में स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. कोडरमा थाना क्षेत्र के जेजे कॉलेज के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया. घायल की पहचान करमा निवासी कुलदीप के रूप में हुई है.

विज्ञापन

बताया गया कि ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कुलदीप घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं कोडरमा थाना क्षेत्र के चंद्रोडीह में शुक्रवार को स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola