बाइक सवार तीन युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गये

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र के पथलडीहा में रविवार को एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए़ घायलों की पहचान हजारीबाग निवासी 21 वर्षीय कुंदन कुमार यादव पिता नकुल यादव, 21 वर्षीय प्रेम साव पिता भरत साव और 30 वर्षीय शाहिद अंसारी पिता एजाज अंसारी के रूप में हुई है़ दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया़ सदर अस्पताल कोडरमा में घायल युवकों ने बताया कि तीनों एक बाइक पर सवार होकर हजारीबाग से कोडरमा जा रहे थे़ सोमवार को उनका यहां पर आइटीआइ की परीक्षा में शामिल होना था़ इस दौरान पथलडीहा के समीप एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया़ जिसमें तीनों घायल हो गए़ फिलहाल सदर अस्पताल में तीनों घायलों का इलाज चल रहा है़

बाइक दुर्घटना में एक घायल :

सतगावां थाना क्षेत्र समलडीह गौहाल के समीप शनिवार की देर शाम एक युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया़ घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया़ जहां डॉक्टर अशीष कुमार यादव ने इलाज किया. युवक की पहचान 16 वर्षीय आयुष कुमार पिता उमेश प्रसाद यादव ग्राम डुमरी के रूप में की गयी़ युवक अपने रिश्तेदार नारायडीह से अपने गांव डुमरी जा रहा था, वहीं गौहाल के पास रोड पर बड़े गढ्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित हो गया, जिसमें बाइक गिर गया और युवक बुरी तरह से घायल हो गया़

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola