कंद्रपडीह में गणेश पूजा महोत्सव, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
मौके पर अतिथि व समिति के लोग. | Prabhat Khabar Network
जयनगर के कंद्रपडीह में गणेश पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विधायक अमित कुमार यादव ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
जयनगर, कोडरमा: ग्राम पंचायत कंद्रपडीह दक्षिणी टोला में युवाओं द्वारा गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया. पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने किया, जबकि पट का अनावरण मुखिया संजय साव ने किया. अलख निरंजन साव, धानेश्वर साव, राजकुमार मंडल, पप्पू साव आदि ने माल्यार्पण किया. पूजा-अर्चना आचार्य धीरज शरण बाबा अयोध्या धाम ने करायी.
मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की. पूजा पंडाल पहुंचे विधायक अमित कुमार यादव ने भी पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
पूजा को सफल बनाने में राजू कुमार साव, प्रेमचंद साव, छोटेलाल मंडल, बसंत साव, राजकुमार साव, दामोदर साव, अजय साव, सुजीत साव, सुरेश साव, रामू साव, पिंटू साव, सन्नी मंडल, जितेंद्र साव, रोहित साव, महादेव साव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए