ट्रक से नकद व फोन चुराने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया छापामारी अभियान

विज्ञापन

कार्रवाई. पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया छापामारी अभियान

विज्ञापन

कोडरमा. तिलैया थाना पुलिस ने ट्रक से मोबाइल और नकद चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है. बताया गया कि तिलैया थाना में नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत चमडीहा निवासी संजीत कुमार मामला दर्ज कराया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि तीन जून की रात करीब एक बजे उनके ट्रक से मोबाइल फोन और नकद की चोरी कर ली गयी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोडरमा के निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इनकी पहचान रामजानकी मंदिर, ब्लॉक रोड निवासी प्रिंस सिंह उर्फ गोलू (25), ब्लॉक रोड निवासी सूरज पासवान (20) तथा रामजानकी मंदिर, ब्लॉक रोड निवासी राहुल कुमार खटीक (19) शामिल हैं. तीनों तिलैया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया रेडमी कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया. छापामारी अभियान में थाना प्रभारी विनय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राणा रंजीत राय सहित तिलैया थाना के पैंथर आरक्षी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola