ePaper

ये कोडरमा की जनता की जीत है : डॉ नीरा

Updated at : 23 Nov 2024 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
ये कोडरमा की जनता की जीत है : डॉ नीरा

भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव ने कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से शानदार जीत दर्ज कर तीसरी बार विजयी बनकर अपनी लोकप्रियता साबित की़

विज्ञापन

कोडरमा. भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव ने कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से शानदार जीत दर्ज कर तीसरी बार विजयी बनकर अपनी लोकप्रियता साबित की़ निर्वाची पदाधिकारी रिया सिंह से जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद डॉ नीरा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कोडरमा की जनता का आभार व्यक्त किया़ उन्होंने कहा यह जीत मेरी नहीं, बल्कि कोडरमा की जनता की है़ तीसरी बार मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं सभी मतदाताओं का धन्यवाद करती हूं. मैं कोडरमा की बेटी और बहन बनकर पिछले 10 वर्ष से काम कर रही हूं. भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ विकास के कार्यों को आगे बढ़ाऊंगी. उन्होंने कहा एक-एक क्षण मैंने जनता की सेवा के लिए समर्पित किया है. आगे भी ऐसा ही करूंगी़ जनता के विश्वास पर कभी आंच नहीं आने दूंगी़ हालांकि, डॉ नीरा ने झारखंड में एनडीए को बढ़त न मिलने पर दुख व्यक्त किया़ उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया़ इसके बावजूद वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरी मेहनत और लगन से निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं इधर, डॉ नीरा यादव की जीत पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल, विनोद कुमार मुन्ना, नरेश मंडल, आजसू केंद्रीय कार्य समिति सदस्य अजित वर्णवाल व अन्य ने बधाई दी है़

खूब लगा जय श्रीराम का नारा

डॉ नीरा की लगातार तीसरी जीत के बाद पार्टी नेता व कार्यकर्ता उत्साहित दिखे़ कोडरमा से लेकर झुमरीतिलैया तक जश्न मनाया गया़ आतिशबाजी करते हुए मिठाई बांटी गयी. इस दौरान जय श्री राम के नारे खूब लगाये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola