कहारटोली के बूथ नंबर 147 पर हुआ हंगामा

Updated:
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर मतदान के दौरान उत्क्रमित विद्यालय कहारटोली स्थित बूथ संख्या 147, भाग संख्या 22/2 पर सोमवार शाम को हंगामा हो गया.

विज्ञापन

——————-

मतपेटी सीलिंग के दौरान बढ़ा विवाद

—————

आपके शहर में

विज्ञापन

कोडरमा. निकाय चुनाव को लेकर मतदान के दौरान उत्क्रमित विद्यालय कहारटोली स्थित बूथ संख्या 147, भाग संख्या 22/2 पर सोमवार शाम को हंगामा हो गया. यहां मतदान के बाद मतपेटी की सीलिंग को लेकर अभिकर्ता और प्रत्याशी के बीच तीखी नोकझोंक हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के समर्थक भी आमने-सामने आ गये. बताया जाता है कि मतपेटी को सील करने की प्रक्रिया के दौरान एक पक्ष ने आपत्ति जतायी. जिसके बाद माहौल गरमा गया. कुछ देर तक बूथ परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. हालांकि, मतदान प्रक्रिया को बाधित नहीं होने दिया गया. सूचना मिलते ही तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया. प्रशासन की सतर्कता के कारण मामला ज्यादा नहीं बढ़ सका.

शाम 6:55 बजे तक गुमो में हुआ मतदान

झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र के बूथ नंबर 21/1 उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़की गली गुमो में शाम पांच बजे के बाद भी मतदान जारी था. यहां रात होने की वजह से लाइट की व्यवस्था कर मतदान प्रक्रिया संपन्न करायी गयी. देर शाम 6:55 बजे तक यहां वोटिंग हुई. बूथ पर तय समय पांच बजे से पहले पहुंचे मतदाताओं को अंदर कर गेट बंद कर दिया गया था. यहां करीब 2800 मतदाताओं में से 1976 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola