कोडरमा के मरकच्चो में दो घरों से लाखों के जेवरात व सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन

शनिवार की देर रात मिट्टी के मकान में लगे ताला को तोड़ कर चोर घर में घुस गये और कमरे में रखे बक्शे का ताला तोड़ कर सोने-चांदी के जेवरात, पीतल के बर्तन व ज़मीन के कागजात की चोरी कर ली

विज्ञापन

कोडरमा : कोडरमा में थाना क्षेत्र के चोपनाडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम बेलाडीह ताराटांड़ के दो घरों में चोरी हो गयी. दोनों घरों से लाखों के जेवरात समेत कई अन्य सामान की चोरी हुई है. घटना को लेकर पीड़ित संतोष यादव व बाबूलाल यादव ने मंगलवार को मरकच्चो थाना में आवेदन दिया है़ आवेदक संतोष यादव ने बताया है कि घटना शनिवार देर रात की है़ चोरी की घटना के बाद उसकी चाची बेहोश हो गयी, जिसे लेकर वे लोग अस्पताल चले गये. मंगलवार को अस्पताल से लौट कर वे लोग थाना को आवेदन दे रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

आवेदन में बताया गया है कि शनिवार की देर रात मिट्टी के मकान में लगे ताला को तोड़ कर चोर घर में घुस गये और कमरे में रखे बक्शे का ताला तोड़ कर सोने-चांदी के कई जेवरात, पीतल के कई बर्तन व ज़मीन के कागजात की चोरी कर ली. चोर इसके बाद उसके चाचा कान्हाय यादव के भी कमरे में घुसे व सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन आदि की चोरी कर ली़ दूसरी ओर बेलाडीह निवासी बाबूलाल यादव ने भी अपने घर में चोरी की घटना को लेकर थाना में आवेदन दिया है़ उन्होंने आवेदन में बताया है कि शनिवार की रात चोरों ने उनके घर का भी ताला तोड़ बक्शे में रखे सोने चांदी के जेवरात, बर्तन, जरूरी कागजात व 10 हज़ार नकद रुपये की चोरी कर ली.

Also Read: Jharkhand Crime News: कोडरमा के झुमरीतिलैया में खाद-बीज दुकान से चोरी मामले में दो गिरफ्तार, कई सामान बरामद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola