भक्तिभाव से मूर्तियों को कराया गया नगर भ्रमण

Updated:
विज्ञापन
भक्तिभाव से मूर्तियों को कराया गया नगर भ्रमण

कटरियाटांड़ में शिव परिवार सह हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ

विज्ञापन

कटरियाटांड़ में शिव परिवार सह हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र के खरखार स्थित कटरियाटांड़ में चल रहे पांच दिवसीय शिव परिवार सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया गया. नगर भ्रमण में गाजे बाजे और झांकियों के साथ भक्त शामिल हुए. पूरा क्षेत्र हर हर महादेव के बोल से गूंज उठा. नगर भ्रमण में शामिल लोगकटरियाटांड़ व खरखार के विभिन्न गांव टोलों से होते हुए श्री श्री 108 श्री कालेश्वर नाथ मंदिर स्थित यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां विधि विधान से पूजा अर्चना की गयी. आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामीण और समिति के सदस्य लगे हैं. नगर भ्रमण के दौरान यज्ञ कार्यक्रम के संरक्षक महावीर प्रसाद यादव समेत सूर्यदेव सिंह, मुन्ना मिस्त्री, रामधनी यादव, किशोर गुप्ता, राजू पासवान, सुरेश रवानी, महेंद्र यादव, महावीर भोक्ता, विश्वनाथ सिंह, मधुसूदन सिंह, विश्वनाथ सिंह, सुरेश दयाल, देवा दास, पिंटू कुमार गुप्ता, पप्पू यादव, सिकंदर यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. महायज्ञ के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गयी थी. कलश यात्रा का उदघाटन महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज ने किया था, जबकि इस दौरान उनके साथ विधायक डाॅ नीरा यादव, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, महावीर यादव, राजकुमार यादव मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola